1 अगस्त 2015

Kavita - Month Of Savan

                          सावन का महीना 


बीता आषाढ़ आया सावन 
हरियाली मन भावन लाया सावन 

हर नारी के मन को लुभाता सावन 
विरही प्रेमी की आस जगाता सावन 

मेंहदी की खुशबू में नहाया सावन 
झूले की हिलोरें खिलाता सावन 

बीता आषाढ़ आया सावन 
हरियाली मन भावन लाया सावन 


कजली, तीज,पंचमी मनाता सावन 
भाई-बहन का त्यौहार लेकर आया सावन 

नवयौवना के सपनों का संसार है सावन 
नई दुल्हन के उमंग का एहसास है सावन 

बीता आषाढ़ आया सावन 
हरियाली मन भावन लाया सावन 

व्रत-उपवास में आस्था दिलाता सावन 
शिव भक्ति में मन को रमाता सावन 

खान-पान में परहेज सिखाता सावन 
सादे भोजन की सार्थकता बतलाता सावन 

बीता आषाढ़ आया सावन 
हरियाली मन भावन लाया सावन 




             Nurturing Green Lucky Bamboo Two Layer round glass pot




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें